हरियाणा : फरीदाबाद के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में घपलेबाजी का मुद्दा उठाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सैनी सरकार को दी चेतावनी, अगर जांच नहीं होगी तो अदालत चले जाएंगे

चंडीगढ़, फरीदाबाद, 8 अगस्त। फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने हरियाणा की सैनी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को पीपीपी मॉडल के तहत देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। साथ ही गुजरात की एक कंपनी को दिए गए निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस पर संज्ञान नही लिया तो इस मामले को न्यायालय जाएंगे।

शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने इस स्टेडियम के निर्माण/मॉडर्नाइजेशन का कार्य गुजरात की एक कंपनी को सौंपा था। कार्य शुरू होने के बाद स्ट्रक्चर डिज़ाइन में गंभीर खामियां सामने आईं, पुराने स्टैंड को तोड़कर नया बनाने का निर्णय लिया। 2022 तक इस कंपनी को लगभग 70 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका था, जबकि काम 60 प्रतिशत ही निपटा था।

फिर 28 जुलाई, 2022 को हरियाणा विधानसभा की शहरी स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज समिति ने साइट विज़िट की तो स्टेडियम का काम बंद था। समिति ने अनुशंसा की थी कि कांट्रैक्टर अपने खर्च पर थर्ड पार्टी ऑडिट करा रिपोर्ट पेश करे। पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि स्टेडियम पीपीपी मॉडल के तहत निजी हाथों में सौंपने की तैयारी फरीदाबाद की जनता से धोखा है। इस सुनियोजित साज़िश के तहत नेता-अफसर मिलीभगत कर शहर की कीमती जमीन-सरकारी संपत्ति औने-पौने दामों पर बेच रहे हैं। शर्मा ने इस बाबत मुख्यमंत्री, स्थानीय निकाय मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव, निदेशक, आयुक्त नगर निगम को पत्र लिख जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्य पूरा करा स्टेडियम जल्द खोला जाए।

Leave a Comment

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 24 क्षेत्रवार समितियों का गठन किया 2022 से पहले का दौर जबरन वसूली का था, जिससे उद्योगों को पंजाब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा: केजरीवाल कहा कि पंजाब को सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक गंतव्य बनाने के लिए समिति के 99% निर्णयों को लागू किया जाएगा पंजाब देश के लिए आदर्श बना रहेगा: मुख्यमंत्री पंजाब तेजी से औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की: सिबिन सी उप जिला शिक्षा अधिकारियों, सीएपीएफ कर्मियों, सेक्टर अधिकारियों के मानदेय में वृद्धि