हरियाना/यूटर्न/19 अगस्त: हरियाणा के फरीदाबाद में 2 दिन तक चली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की समन्वय बैठक रविवार को संपन्न हो गई। इसमें आरएसएस के नेताओं ने भाजपा को खूब खरी-खरी सुनाई हैं। कहा है कि हमारी बात मान लेते तो लोकसभा में कम से कम 8 सीटें जीत जाते। हालांकि, नेताओं ने यह भी कहा है कि पिछली गलतियों से सीखते हुए आगे सजगता से काम करना है। संघ ने कहा है कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा जाएगा। इसमें भाजपा के साथ संघ के कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर एक्टिव होंगे। यह बैठक फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में रखी गई थी। बैठक में हरियाणा के विधानसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें संघ की तरफ से सबसे बड़ा सुझाव हरियाणा में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर दिया गया। लोकसभा में हारे बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ाने का तरीका बताया। कहा गया कि ज्यादा से ज्यादा समय लोगों के बीच बिताया जाए, ताकि पार्टी का लोगों पर भरोसा बने। संघ के सभी संगठन मिलकर भाजपा के लिए ग्राउंड पर वर्किंग करेंगे। भाजपा अपने बूथ पर सुनिश्चित करेगी कि हर घर में संपर्क करे। कार्यकर्ता प्रदेश के मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करें। इस बैठक को आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरूण कुमार ने कोऑर्डिनेट किया। वह हरियाणा प्रांत के प्रचारक रह चुके हैं। हालांकि, पहले दिन की बैठक के बाद अरूण कुमार चले गए, मगर वह हरियाणा को लेकर संघ की भूमिका और कैसे चुनाव को संगठन के बेहतर तालमेल से जीता जा सकता है, इस पर विस्तार से अपनी बात रखकर गए थे।
भाजपा ने रखे बूथ स्तर के आंकड़े
हरियाणा में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के बूथ स्तर के आंकड़े भी रखे। इसमें देखा गया कि भाजपा 49 प्रतिशत बूथों पर हार गई। हरियाणा में लोकसभा चुनाव में 19812 बूथ थे। इन बूथों में से भाजपा 9740 बूथ जीत पाई है। बाकी बचे 10,072 बूथ पर कांग्रेस सहित अन्य दल जीते। जिन बूथों पर भाजपा हारी, वहां भाजपा की टीम भी थी और कार्यकर्ता भी, मगर संघ की रिपोर्ट में आया कि इन बूथों पर कार्यकर्ता ही घर से बाहर नहीं निकले। कार्यकर्ताओं के परिवार वालों ने ही शत प्रतिशत वोटिंग नहीं की। इसके अलावा शहरी वोटर, जो भाजपा का कोर वोटर भी है, वह वोट देने में सुस्त रहा।
————
हरियाना बीजेपी को आरएसएस की खरी खरी,कहा साथ मांगते तो लोक सभा में 8 सीटे जीत जाते

Kulwant Singh
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
आईपीएस अफसर पराग जैन रॉ के नए प्रमुख बने
Nadeem Ansari

गुरुग्राम पुलिस ने चलाया नशामुक्त अभियान।
Janhetaishi



