शंभू स्टेशन पर किसानों का धरना जारी,पंधेर बोले: पंजाब पुलिस को हो चुका भगवाकर्ण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

(पंजाब/यूटर्न 19 अप्रैल): पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों के धरने का आज शुक्रवार को तीसरा दिन है। किसानों ने रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से जाम कर दिया है। इस ट्रैक के जाम होने से यूपी, दिल्ली और हरियाणा से पंजाब और जंमू-कश्मीर जाने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हैं। रेलवे के मुताबिक, किसान आंदोलन के चलते 30 ट्रेन कैंसिल करनी पड़ी, जिनकी लिस्ट भी जारी की है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जिन भाजपा समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। कहा कि आज तरुणवीर सिंह संधु मजिठा और मनजीत सिंह मन्ना व्यास आएंगे। यहां वे उनसे सवाल पूछे जाएंगे। पंधेर ने पंजाब के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी निशाने पर लिया। पहले लखीमपुरी खीरी में, फिर शंभू बॉर्डर पर और अब पूरे पंजाब में किसानों के ऊपर ईंटों से हमला कराया। कहा कि पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ दफतर पर भी भाजपा का झंडा लगवा दो। पंधेर ने कहा कि पंजाब पुलिस का भगवा करण हो गया। थाने के प्रभारी आपके हक में बोल रहे हैं, क्योंकि तुमहारी ईडी और सीबीआई ने सभी को डराया हुआ है। पंधेर ने कहा कि मेरे फेसबुक और टविटर अकाउंट दोनों बंद किए गए हैं। पंधेर ने लोगों से रेलवे ट्रैक पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की है। पंधेर ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव होने हैं। इसलिए देश की जनता किसानों के हालातों को देखें। कहा कि लखीमपुर खीरी में जिन्होंने हत्या की, उन्हीं को भाजपा ने टिकट दी। शंभू रेलवे स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण अभी तक 382 ट्रेन प्रभावित हुई। इनमें 139 गाडिय़ों को कैंसिल किया हुआ है। 170 गाडिय़ों के वाया चंडीगढ़ रूट बदले कई गाडिय़ा शार्ट ट्रमिनट, एसेंसियल सर्विस भी प्रभावित है।
23 को भाजपा नेताओं का इंतजार करेंगे किसान
शंभू रेलवे स्टेशन पर किसान क्रांतिकारी प्रधान सुरजीत सिंह फूल व पंजाब किसान-मजदूर यूनियन के प्रधान सुखजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जेल में बंद किसानों की रिहाई को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कहा कि 22 अप्रैल को जींद में मीटिंग की जाएगी, जिसमें बड़ा फैसला लिया जाएगा। वहीं, किसानों ने कहा कि वे पंजाब के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ का चैलेंज कबूल कर रहे हैं। 23 अप्रैल को किसान भवन चंडीगढ़ में भाजपा नेताओं का इंतजार करेंगे।

पंजाब सरकार ने उद्योग को सशक्त बनाने के लिए “उभरता पंजाब समाधान के लिए सुझाव” श्रृंखला शुरू की उद्योग क्रांति के तहत “उभरता पंजाब समाधान के लिए सुझाव” शीर्षक से पहला कार्यक्रम 19 अगस्त, 2025 को अमृतसर में आयोजित किया जाएगा

हरदीप सिंह मुंडियन ने नाहरपुर और नारोवाली गांवों में 1.11 करोड़ रुपये की नई जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया मान सरकार राज्य की 100% आबादी को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री विधायक रंधावा ने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री का आभार व्यक्त किया