पूर्व सेनिक ने जमीन के टुकडे के लिये बहा दिया अपनों का खून,5 की दर्दनाक मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/22 जुलाई: हरियाणा के अंबाला में हुई एक घटना में पूर्व सेनिक ने जमीन के एक टुकडे के लिये अपनों का खून बहाते हुए बड़े भाई के पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने भाई, मां, भाभी और दो बच्चों की गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपी फौज से रिटायर्ड है। जमीन विवाद में पीर माजरी के पास रतोर में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपी का नाम भूषण कुमार है। हत्या के बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने शवों को जलाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई। दिल दहला देने वाली वारदात के बाद रतोर गांव में हर कोई सन्न है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पांचों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।
पहले भी दोनों में हो चुका विवाद
आरोपी भूषण कुमार ने जमीन विवाद में आधी रात को परिवार के सभी सदस्यों के एक-एक कर गले काटे। मृतकों में 65 साल की सरोपी देवी, 35 साल का हरीश कुमार, 32 साल की सोनिया, भतीजी यशिका, 5 साल का भतीजा मयंक शामिल है। आरोपी का अपने भाई से 2 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी दोनों में कई बार विवाद हो चुका है। जमीन को लेकर कई बार पंचायत हो चुकी थी। लेकिन सालों से विवाद सुलझ नहीं रहा था। बात यहां तक पहुंच जाएगी, ये शायह ही किसी ने सोचा होगा। बड़े भाई की बेटी वारदात में बच गई। आरोपी जब दूसरे सदस्यों का कत्ल कर रहा था, तब वह भाग गई। फिलहाल आरोपी का सुराग पुलिस को नहीं लगा है।
वारदात की जानकारी मिलते ही अंबाला के एसपी सुरेंद्र कुमार रात 3 बजे ही मौके पर पहुंच गए। हमले में आरोपी का पिता ओमप्रकाश और एक अन्य बेटी घायल है। जिनकी हालत गंभीर है। दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट करने के लिए कई टीमों का गठन कर उसकी तालाश शुरू कर दी है,इसके अलावा पुलिस ने हत्यारोप में मामला दर्ज कर लिया है।
—————

Leave a Comment