पंजाब/यूटर्न/26 जुलाई: होशियारपुर जिलके के दसूहा में दो युवकों पर जानलेवा हमला हो गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका दसूहा के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल दविंदर सिंह सत्ती ने बताया कि वह बाजवा गांव का रहने वाला है और जेसीबी का काम करता है। आज सुबह 9 बजे अपने जेसीबी ऑपरेटर कुलविंदर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान बाजवा गांव के पास सडक़ किनारे खड़े 3 युवकों ने हमें रोका और ऑपरेटर कुलवीर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब दविंदर ने बीच बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। ऑपरेटर और दविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑपरेटर कुलवीर सिंह की मौत हो गई। कुलवीर सिंह के परिवार ने पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए।
—————
दो युवकों पर जानलेवा हमला,एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Kulwant Singh
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं