निगम ने चार अवैध कॉलोनियों और लेबर क्वार्टरों पर चलाया पंजा, बाहुबलियों की इललीगल इमारतें की जा रही नदरअंदाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 19 जुलाई। शुक्रवार को नगर निगम जोन-बी में की और से दो अवैध कॉलोनियों और दो लेबर क्वार्टरों पर पीला पंजा चलाया गया। ताजपुर रोड पर नगर निगम की मुख्य डंप साइट के पास दो अवैध कॉलोनियां बन रही थीं, जबकि मुंडियां क्षेत्र में दो अवैध लेबर क्वार्टर भवन बन रहे थे। इसके अलावा नगर निगम की टीमों ने शेरपुर इलाके में एक अवैध लेबर क्वार्टर की इमारत को भी सील कर दिया और रमनदीप कॉलोनी में भी एक अतिक्रमण हटाया गया। एटीपी-जोन बी हरविंदर सिंह हनी ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के दिशा-निर्देशों पर अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। जबकि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

बाहुबलियों की इमारतों पर निगम मेहरबान
लोगों में चर्चा है कि शहर में बाहुबलियों की इमारतें धड़ल्ले से बन रही हैं। लेकिन निगम उस पर एक्शन नहीं ले पा रहा। जबकि चर्चा कि अगर अवैध इमारतें बनानी है तो सिर्फ अधिकारियों व राजनेताओं से जान पहचान होनी चाहिए, जिसके बाद आप पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकती। निगम द्वारा छोटे डवेलपर्स पर तो एक्शन लेकर अपनी पीठ थपथपा की जाती हैं। जबकि बाहुबलियों पर मेहरबान रहती है।
हलका वेस्ट में बनी सबसे ज्यादा अवैध इमारतें
पिछले दो साल में लुधियाना के हलका वेस्ट में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण हुए हैं। लेकिन आज तक निगम जोन-डी के अधिकारी इस पर एक्शन नहीं ले सके। साउथ सिटी रोड नहर पर धड़ल्ले से हुए अवैध निर्माणों पर निगम ज्यादा मेहरबान है। जब इस संबंध में निगम कमिश्नर से सवाल किए जाते हैं, तो वह हर बार टाल देते हैं।

Leave a Comment