watch-tv

नगर कौंसिल तपा में कराया ताजपोशी समागम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अध्यक्ष डॉ. सोनीका बंसल और उपाध्यक्ष रिशु रंगी

बलविंदर आज़ाद

बरनाला 6 अक्टूबर। नगर कौंसिल तपा में ताजपोशी समारोह रखा गया। जिसमें हल्का भदौड़ से विधायक लाभ सिंह उगोके ने शिरकत की।

विधायक उगोके ने नगर कौंसिल तपा की नव-नियुक्त अध्यक्ष डॉ. सोनीका बंसल और नगर कौंसिल तपा की उपाध्यक्ष रिशु रंगी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दो महिलाओं को सौंपी गई है। पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट से शहरों और गांवों में लगातार दी जा रही है। तपा शहर में भी बड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर कौंसिल तपा की अध्यक्ष डॉ. सोनीका बंसल ने कहा कि तपा शहर के लिए अपना सहयोग देंगी। शहर में बाकी बचे काम जल्द ही करवाए जाएंगे। उपाध्यक्ष रिशु रंगी ने भी बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर पार्टी का आभार जताया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार काला, अश्विनी कुमार आशू भूत, डीएसपी गुरविंदर सिंह तपा, चेयरमैन तरसेम सिंह काहनेके, नरेश कुमार, मिठ्ठू बंसल, कौंसलर अमनदीप कौर सिद्धू, प्रवीण कुमारी, सुखविंदर कौर, डॉ. लाभ सिंह चहल, अमरजीत सिंह धर्मसोत, रणजीत सिंह लाडी, समाजसेवी दीपक कुमार गग्ग, रविंदर कुमार, डॉ. मदल लाल तपा, डॉ. गुप्ता बंसल, डॉ. धर्मिंदर सिंह, कर्मजीत सिंह, मिस्त्री भूपिंदर सिंह, बबला टीवी वाले, मिंटा महंत, मैंगल सिंह धालीवाल, निर्मल सिंह मोड़, कुलदीप सिंह रमाना, नंबरदार नाहर सिंह रमाना, सुखचैन सिंह पंधेर, अशोक कुमार मित्तल, जसविंदर खरोड़ सहित आदि उपस्थित थे।

————-

Leave a Comment