चंडीगढ़ : नगर निगम में कर्मचारियों की भर्ती के मामले में विजिलेंस की कड़ी नजर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जीईएम पोर्टल से हुई भर्तियों में कागजों की जांच नहीं, दोबारा मांगे दस्तावेज एसपी ने

चंडीगढ़, 22 जून। ट्राई-सिटी में नगर निगम में कर्मचारियों की ज्यादा संख्या को लेकर उठे विवाद के बीच अब विजिलेंस टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्तियों को लेकर हो रही है। जिनको जीईएम यानि गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के जरिए रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक आरोप यह है कि इन कर्मचारियों को भर्ती करते समय जरूरी दस्तावेजों की ठीक से जांच नहीं हुई। विजिलेंस विभाग की ओर से नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। जिसमें बताया गया कि कई बार कागजात मांगे गए, लेकिन अब तक नहीं मिले। उन्होंने फिर से सभी जरूरी दस्तावेज जल्द भेजने को कहा है, ताकि जांच जल्दी पूरी की जा सके।

एसपी ने अपने पत्र में ये भी याद दिलाया कि सीवीसी यानि केंद्रीय सतर्कता आयोग के नियमों के मुताबिक किसी भी जांच को एक साल से ज्यादा नहीं चलना चाहिए। इसलिए निगम को जल्दी जवाब देना जरूरी है। पिछली नगर निगम की बैठक में जब कुछ कर्मचारियों को हटाने की बात हुई तो सभी पार्टियों के पार्षदों ने इसका विरोध किया था। मेयर ने भी साफ कहा था कि कर्मचारियों को हटाना सही नहीं होगा।

सूत्रों के मुताबिक यह मामला अब चंडीगढ़ प्रशासन के बड़े अधिकारियों तक पहुंच गया है। नगर निगम पहले से ही पैसे की कमी से जूझ रहा है, इसलिए अब कर्मचारियों की संख्या और भर्तियों को लेकर जांच और ज्यादा सख्त हो गई है।

———–

हरियाणा सरकार 1 अगस्त से राज्यव्यापी बेसहारा पशु-मुक्त अभियान करेगी प्रारंभ सभी बेसहारा पशुओं का टैगिंग व दस्तावेज़ीकरण कर पंजीकृत गौशालाओं में किया जाएगा पुनर्वास पुनर्वास हेतु 4 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना स्वीकृत

हरियाणा सरकार 1 अगस्त से राज्यव्यापी बेसहारा पशु-मुक्त अभियान करेगी प्रारंभ सभी बेसहारा पशुओं का टैगिंग व दस्तावेज़ीकरण कर पंजीकृत गौशालाओं में किया जाएगा पुनर्वास पुनर्वास हेतु 4 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना स्वीकृत

आबादी अनुसार पूरे राज्य में फायर स्टेशनों की जरूरत का किया जाए मूल्यांकन – नायब सिंह सैनी दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुविधा पहुंचाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री भले एक घर हो, संबंधित विभाग मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए करे आवश्यक कार्रवाई विशेष अभियान चलाकर दो माह में सभी बेसहारा गोवंश को गौशालाओं में करें संरक्षित – नायब सिंह सैनी