Listen to this article
चंडीगढ़, 9 अगस्त। शुक्रवार शाम तेज बारिश के बाद पूरे शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। उसके चलते ही सुखना लेक का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था।
जानकारी के मुताबिक गंभीर हालात को देखते हुए शुक्रवार रात को ही सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए। बताते हैं कि जब जलस्तर घटकर 1,162.20 फीट पहुंच गया तो फ्लड गेट बंद किए गए। इसे करीब 6 इंच ऊंचा उठाकर अतिरिक्त पानी को सुखना चो के रास्ते घग्गर नदी में छोड़ा गया।
जैसे ही जलस्तर घटकर 1,162.20 फीट हुआ, गेट बंद कर दिया गया। जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखने के लिए झील के रेगुलेटर पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के जिला प्रशासन से समन्वय के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।
———–