दिल्ली/13 मई
सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. सीबीएसई के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं। इस बार भी लड़कियों ने फिर बाजी मारी है. साल 2024 के 12वीं बोर्ड रिजल्ट में 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। पिछले साल 2023 में लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 84.67 फीसदी था. नतीजों के बाद दिल्ली समेत अन्य राज्यों से छात्र स्कूलों में पहुंचना शुरू हो गए हैं. 12वीं के विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के बाद अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंच रहे हैं. सभी विषयों में दिल्ली क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.97 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस साल 2024 में 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1633730 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 1621224 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी। इनमें से 1426420 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस वर्ष सभी विषयों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले साल 2023 में 1680256 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें 1660511 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से 1450174 छात्र पास हुए। इसके तहत पिछले साल 2023 में 87.98 फीसदी छात्र पास हुए थे। इससे पहले सीबीएसई ने कहा था कि 10वीं और 12वीं के नतीजे 20 मई के बाद आएंगे। लेकिन बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है. सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट डिजीलॉकर कोड और उमंग ऐप से भी चेक किया जा सकता है। इस वर्ष के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12 के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में 0.65 प्रतिशत अंक की वृद्धि देखी गई है और सभी विषयों में 90% और 95% अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है।
CBSE ने घोषित किए 12वीं के नतीजे, 87.98% छात्र हुए पास

Palmira Nanda
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
Срочно купить диплом бакалавра или магистра – без риска
Palmira Nanda
Срочно купить диплом бакалавра или магистра – без риска
Palmira Nanda

मजीठा नकली शराब-कांड : सरगना समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
Nadeem Ansari

Срочно купить диплом бакалавра или магистра – без риска
Palmira Nanda
Срочно купить диплом бакалавра или магистра – без риска
Palmira Nanda
Срочно купить диплом бакалавра или магистра – без риска
Palmira Nanda

मजीठा नकली शराब-कांड : सरगना समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
Nadeem Ansari

