watch-tv

भाजपा की प्रांतीय कार्यकारिणी में नगर निगम के साथ विस उप चुनावों की तैयारियों पर चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दिग्गज नेताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के अलावा राम मंदिर निर्माण को गौरव बताया

लुधियाना 12 जुलाई। यहां शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने की।
इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पार्टी नेतृत्व की ओर से केंद्रीय मंत्री भूपिंदर यादव और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की खास मौजूदगी रहे। इनके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक, अविनाश राय खन्ना, अनिल सरीन एडवोकेट समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं व राज्यभर के सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी इसमें शामिल हुए।
तमाम वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का ग्राफ काफी बढ़ गया। साथ ही आने वाले दिनों में विधानसभा के उप चुनावों के अलावा नगर निगम इलैक्शन के लिए संगठनात्मक स्तर पर जोरदारी से तैयारियां करने का आहवान किया। वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की दस की उपलब्धियों का भी हवाला दिया।
खासकर राम मंदिर के निर्माण का श्रेय भाजपा नेतृत्व को देते हुए इसे गौरव का विषय बताया। वहीं पंजाब की आप सरकार की नाकामियों पर वार करते हुए बाकी विपक्षी पार्टियों को भी आड़े हाथों लिया। कुल मिलाकर प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में कई सुझावों के साथ प्रस्ताव भी पारित किए गए।

Leave a Comment