बलटाना में युवक पर हमला, कार चढ़ाने की कोशिश, हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जीरकपुर,,

बलटाना में देर शाम हुए झगड़े में पंचकूला निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने पहले युवक को डंडों से पीटा और फिर उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला में भर्ती कराया गया है।

घायल की पहचान मोहित सिंह (20) पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17, थाना सेक्टर-14, पंचकूला के रूप में हुई है।

घटना ऐसे हुई

मोहित ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी का काम करता है। 29 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह बलटाना निवासी राहुल की पार्टी में शामिल होने पहुंचा था। पार्टी स्थल के पास बाइक खड़ी करते समय गलती से उसकी बाइक एक ऑटो को छू गई। इसी बात पर अज्ञात ऑटो चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। हालांकि राहुल ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

पार्टी खत्म होने के बाद जब मोहित घर लौट रहा था, तभी वही ऑटो चालक 2-3 युवकों के साथ कार में आया और रास्ते में उसे घेर लिया। आरोपियों ने मोहित पर डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान एक अन्य युवक ने कार उसकी टांग पर चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मोहित के अनुसार, शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे उसके छोटे भाई ने वाहन का इंतजाम कर मोहित को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

एएसआई गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस मामले में अज्ञात ऑटो चालक, कार चालक और अन्य 5-6 युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(3) और 190 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।