लुधियाना, 26 जुलाई। त्यौहारी सीज़न में महिलाओं में मेकअप के प्रति रुझान काफी बढ़ गया है। खासकर पारंपरिक और उत्सव के अवसरों पर महिलाएं अपने आप को खूबसूरत दिखने के लिए विभिन्न प्रकार के मेकअप लुक्स और तकनीकों को आज़माने में रुचि रखती हैं।
नामी मेकअप आर्टिस्ट नमीषा खन्ना ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने बताया कि मेकअप महिलाओं को सुंदर और आत्मविश्वास महसूस कराता है। खासकर त्यौहारों में वे सबसे अच्छी दिखना चाहती हैं। ऐसे में पारंपरिक कपड़े पहनने का भी चलन है, और मेकअप इसे और आकर्षक बनाता है। सोशल मीडिया से प्रभावित होकर आजकल महिलाएं अपनी डेली रूटीन में घर पर भी मेकअप करने लगी हैं। वहीं शादियों के सीजन आने पर महिलाएं कई महीने पहले सैलून पर बुकिंग करा लेती हैं।
नमीषा ने कहा, हल्का और प्राकृतिक मेकअप, जैसे कि टिंटेड मॉइस्चराइजर और ब्लश, आजकल बहुत लोकप्रिय है। वहीं हाइलाइटर का उपयोग चेहरे के फीचर्स को उभारने और एक चमकदार फिनिश देने के लिए किया जाता है। हमें अपनी त्वचा के रंग और प्रकार के अनुसार ही सही मेकअप उत्पादों का चुनाव करना चाहिए, जिससे परफेक्ट लुक्स दिखाई दे।
उन्होंने ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर लोगों को रूटीन मेकअप के बारे में भी जानकारी देती हैं, ताकि वो घर पर ही सज-संवर कर सकें। ग्राहकों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए वह जल्द ही लुधियाना मेआपना सैलून खोलने जा रही हैं।
————-