चंडीगढ़ : गौ-शालाओं को मुफ्त बिजली-पानी, नगर निगम ने बनाई योजना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आर्थिक-संकट के चलते निगम प्रशासन ने पेंशन फंड से निकाले 50 करोड़, बड़े संस्थानों से नहीं मिला बकाया टैक्स

चंडीगढ़ 15 मार्च। सिटी ब्यूटीफुल में नगर निगम आर्थिक-संकट से जूझ रहा है। इस बावजूद निगम प्रशासन गौ-शालाओं को बिजली-पानी फ्री देने की तैयारी कर रहा है। जल्द इसका एक प्रपोजल बना रहा है।

जानकारी के मुताबिक निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन फंड से 50 करोड़ रुपए निकालकर 2157 रेगुलर, 75 कॉन्ट्रैक्ट और 6972 आउटसोर्स कर्मचारियों की फरवरी की सैलरी और वेजेस जारी किए गए। दूसरी तरफ, चंडीगढ़ नगर निगम का करोड़ों रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स पीजीआई और पंजाब यूनिवर्सिटी के पास बकाया है, जो अभी तक भरा नहीं गया। जबकि नगर निगम द्वारा पैसे भरने के लिए कई बार रिमाइंडर भी भेजे जा चुके हैं।

बताते हैं कि निगम के पेंशन अकाउंट में 96 करोड़ रुपए जमा थे। 5 मार्च को कजौली वाटर वर्क्स के बिजली बिल का भुगतान करने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम के पास पैसे नहीं थे, तो उसने पेंशन फंड से 6 करोड़ रुपए का बिजली बिल भर दिया। अकाउंट ब्रांच के हेड ने पेंशन अकाउंट की एफडी तुड़वाकर 50 करोड़ रुपए उधार लेने की फाइल निगम कमिश्नर से अप्रूव कराई। अप्रूवल मिलते ही बैंक अधिकारियों को बुलाकर एफडी तुड़वाई गई। यह रकम कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट में ट्रांसफर की गई।

————-

Leave a Comment