पंजाब में 3 दिन बारिश के आसार, तापमान सामान्य से ज्यादा, ओलावृष्टि की संभावना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 10 मार्च। पंजाब का तापमान सामान्य से अधिक गर्म बना हुआ है। पिछले दिनों तेज धूप खिलने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने के कारण तापमान में ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर जाएगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ कल से सक्रिय हो गया है, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में 12 मार्च से देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अबोहर में दर्ज किया गया। वहीं, आज भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पंजाब के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रहेगी, लेकिन हिमाचल प्रदेश और अमृतसर से सटे इलाकों में सुबह के समय बादल छाए रहेंगे।

12 से 15 मार्च तक बारिश संभव

पश्चिमी विक्षोभ का असर ऊंची पहाड़ियों पर दिखने लगा है। 15 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। अगर बारिश और बर्फबारी होती है तो मैदानी इलाकों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों में 12 मार्च से बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओलावृष्टि हो सकती है और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।

Leave a Comment