कैथल के रहने वाले बाइक पर सवार टीटचर लौट रहे थे घर, कुरुक्षेत्र इलाके में हादसा
कैथल 13 फरवरी। यहां गांव कौल और पबनावा के बीच बाइक से घर जा रहे प्राइवेट स्कूल के 55 वर्षीय टीचर को कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक टीचर विजय कुमार कुरुक्षेत्र से अपने गांव कौल लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे नितेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता विजय कुमार कुरुक्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। वह रोजाना की तरह बुधवार को स्कूल में गए थे। छुट्टी के बाद दिन में किसी काम से कुरुक्षेत्र रुक गए। रात को लौटते हुएकार चालक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयए। कार ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से भाग गया। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और उसके पिता को अस्पताल लेकर गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
————-