आर्थिक परेशानी के चलते दंपति ने सल्फॉस खाकर किया सुसाइड, बेटा और भाई रिश्तेदारी में गए थे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 7 फरवरी। संगरूर जिले में आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान दंपती ने सल्फॉस खाकर आत्महत्या कर ली। मॉडल टाउन नंबर 2 (शेरो) के रहने वाले 56 वर्षीय बलवीर सिंह और उनकी 52 वर्षीय पत्नी सुख कौर ने यह कदम उठाया। बलवीर सिंह चार एकड़ जमीन के मालिक थे और लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। घटना उस समय हुई, जब उनका बेटा और भाई रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। दंपती ने अकेले घर में सल्फॉस खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक दंपती के परिवार में एक बेटा, बहू और पोता हैं।

चेयरमैन ने दुख किया व्यक्त
पनसीड पंजाब के चेयरमैन महेंद्र सिद्धू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छोटी सी खेती से जुड़ी आर्थिक तंगी के कारण किसान दंपती का आत्महत्या करना अत्यंत दुखद है। बलवीर सिंह चार भाइयों में से एक थे, जिनमें से दो की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। घटना पंजाब में किसानों की विषम आर्थिक स्थिति को दर्शाती है।

Leave a Comment