पंजाब की आप सरकार ने पेश किया 2.36 लाख करोड़ का चौथा बजट, किसी को राहत तो किसी को फिर आश्वासन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सबसे ज्यादा शिक्षा क्षेत्र का 17,925 करोड़ बजट, उद्योग के लिए 250 करोड़ रखे, मशीनरी पार्क का कोई जिक्र नहीं

पंजाब 26 मार्च। पंजाब की आप सरकार की और से अपना चौथा बजट पेश कर दिया है। इस बजट में किसी सेक्टर को तो राहत मिली है यानि कि उनके लिए बजट में कुछ न कुछ नया लाया गया, लेकिन कइयों को फिर से आश्वासन ही मिला है। बुधवार को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह बजट पेश किया। उन्होंने मेरा पंजाब, बदलता पंजाब थीम पर 2.36 लाख करोड़ का बजट रखा। ये पिछली बार से करीब 15 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बजट शिक्षा क्षेत्र के लिए रखा गया है। जिसमें 17,925 करोड़ रुपए शिक्षा के लिए हैं। वहीं इस बार सरकार द्वारा नशे पर भी काफी फोक्स रखा गया है। सरकार की और से ड्रग जनगणना कराएगी। जिसमें पंजाब में नशा कर रहे लोगों की गिनती की जाएगी। इसके लिए 150 करोड़ रुपए का बजट है। वहीं सेहत बीमा कवर योजना के तहत 65 हजार परिवारों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। साथ ही सरकार ने किसी नए टैक्स का भी ऐलान नहीं किया। वहीं सरकार द्वारा टेक्सटाइल का हब माने जाते लुधियाना की इंडस्ट्री को राहत नहीं दी। बल्कि यूपी सरकार द्वारा वहां टेक्सटाइल मशीनरी पार्क बनाने का ऐलान कर दिया है। जिससे टेक्सटाइल उद्योग में काफी निराशा है।

इंडस्ट्री के लिए 250 करोड़ रखे

पंजाब सरकार की और से राज्य के उद्योग प्रोत्साहन के लिए 250 करोड़ रखे हैं। जिसमें सरकार द्वारा इंडस्ट्री के लिए नई पॉलिसी लाई जाएगी। इस साल उद्योगों के बजट में भी 39.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। एमएसएमई क्षेत्र को विशेष पैकेज के रूप में वित्तीय सहायता, सब्सिडी और आसान ऋण सुविधाएं दी जाएंगी।

यह सुविधाएं रहेगी जारी, महिलाओं को फिर आश्वासन

वहीं 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी। इसके लिए बजट में 7,614 करोड़ रखे गए हैं। पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्तीय निगम (पीएससीएफसी) से लिए गए लोन को माफ किया है। इससे 4,650 लोगों को फायदा होगा। बजट में महिलाओं को 1,100 रुपए देने का ऐलान नहीं किया गया। चुनाव से पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसकी गारंटी दी थी। उम्मीद है कि सरकार अपने आखिरी पांचवें बजट में इसकी घोषणा कर सकती है।

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 11.200 करोड़ का बजट

सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 11,200 करोड़ का भारी भरकम बजट रखा गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15.7 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने “आम आदमी क्लिनिक” योजना को और विस्तार देने के लिए 500 करोड़ आवंटित किए हैं। वर्तमान में 881 आम आदमी क्लिनिक संचालित हैं। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के लिए 900 करोड़ का बजट रखा गया है।

यूपी में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को पहल, पंजाब में रखा जा रहा पीछे

जानकारी के अनुसार यूपी सरकार की और से टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कानपुर में टेक्सटाइल मशीनरी पार्क बनाया जा रहा है, जो कि 875 एकड़ में बन रहा है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को पीछे रखा जा रहा है। टेक्सटाइल का हब और पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना की ही होजरी इंडस्ट्री को पंजाब सरकार द्वारा नजरअंदाज कर दिया जा रहा है। जबकि होजरी, साइकिल व सिलाई मशीनों के चलते लुधियाना को मनचेंस्टर का तगमा दिया गया है। लेकिन पंजाब ने उसे इंडस्ट्री के लिए बजट नहीं रखा।

पंजाब की होजरी इंडस्ट्री हो सकती है शिफ्ट

यूपी सरकार द्वारा कानपुर में बनाए जा रहे मशीनरी पार्क के लिए देश और विदेश की 35 कंपनियों से बातचीत की जा रही है। ताकि चाइना, जापान समेत अन्य देशों में बनने वाली टेक्सटाइल मशीनरी को कानपुर में ही तैयार किया जा सके। जिसके चलते अगर वहां पार्क डवेलप होता है तो पंजाब की इंडस्ट्री वहां शिफ्ट हो जाएगी, क्योंकि इंडस्ट्री को वहां आधुनिक सुविधा मिल सकती है।

बजट अच्छा, लेकिन पंजाब की इंडस्ट्री पर भी फोक्स जरुरी

गमसा एक्सपो के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब का बजट अच्छा रहा है। लेकिन सरकार को इंडस्ट्री पर फोक्स करने की जरुरत है। किसी भी इंडस्ट्री को डवेलप करने के लिए इको फ्रैंडली कल्चर चाहिए। जिसके चलते पंजाब मेन हो सकता है, क्योंकि यहां हर चीज डवेलप है। जिससे यहां उद्योग बढ़ाने में आसानी होगी।

सांसद अरोड़ा की मेहनत लाई रंग

राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की और से राज्य की इंडस्ट्री के अलग अलग इंसेंटिव पेडिंग होने संबंधी पंजाब सरकार को रिकोमेंड किया था, जिसमें 250 करोड़ इंसेंटिव था। ताकि इंडस्ट्री को इंसेंटिव मिल सके और नए कामों के लिए बुस्ट मिल सके। जिसे पंजाब सरकार द्वारा मानते हुए वित्त मंत्री द्वारा इस इंसेंटिव का ऐलान किया है।

जानिए किस विभाग को कितना मिला बजट

शिक्षा – 17,975 करोड़

स्वास्थ्य – 5,598 करोड़

खेल – 979 करोड़

कृषि – 4,524 करोड़

सामाजिक न्याय और कल्याण – 9,340 करोड़

बिजली – 7,614 करोड़

शहरी विकास – 5,983 करोड़

गृह विभाग – 11,560 करोड़

जल संसाधन – 3,246 करोड़

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले – 204 करोड़

आप पार्टी ने सिर्फ झूठ बोला

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि तीन साल में आम आदमी पार्टी ने सिर्फ झूठ बोला है। बजट में कहा गया कि हम युवाओं को जिम देंगे। हमारी सरकार के दौरान युवाओं को पहले दी जिम दिया जा चुके थे। इससे पता चलता है कि सरकार विजनलेस है। दिल्ली में भी ऐसा झूठ चलता था और अब पंजाब में ऐसा चल रहा है।

पंजाब में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होगी

एटीआईयू के प्रधान पंकज शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में 5598 करोड़ बजट पंजाब के लिए स्वागत योग्य कदम है। उम्मीद है कि बेहतर स्वास्थ्य ढांचा होगा और नशीली दवाओं की समस्या नगण्य होगी। लुधियाना को अपनी बढ़ती आबादी की देखभाल के लिए एक और बड़ा नया सिविल अस्पताल मिलना चाहिए। राज्य के सभी परिवारों को कवर करने के लिए राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का विस्तार बहुत अच्छा है।

पंजाब बजट विफलताओं का खाली डिब्बा

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने कहा कि मान सरकार के बजट को विफल वादों का खाली डिब्बा बताया। 37 महीने से ज्यादा हो चुके हैं, पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह नहीं मिले। किसानों को एमएसपी टॉप-अप का आश्वासन दिया था, वह वादा कहां गया। किसानों की कर्ज माफी का वादा गायब है। 1927 में से 855 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं हैं, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र तक नहीं है।

Leave a Comment