watch-tv

महाराजा अग्रसेन जी का 5148वां जन्म दिवस श्रद्धा से मनाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

(बलविंदर आज़ाद/हिमांशु गोयल)

बरनाला 7 अक्टूबर। अग्रवाल समाज के सिरजनहार और संसार को एकता और एक दूसरे की मदद करने का संदेश देने वाले महाराज अग्रसेन जी का 5148वां जन्मदिवस अग्रवाल सभा द्वारा अध्यक्ष अरुण कुमार बांसल, उपाध्यक्ष राकेश कुमार मित्तल, परवीन कुमार बांसल, सुरेश कुमार नीटा, सीनियर सचिव जीवन बांसल, रजनीश कुमार आलू और पूरी टीम द्वारा बड़ी श्रद्धा और उत्शाह से मनाया गया। इस मौके सुंदर काण्ड का पाठ शास्त्री हरीश कुमार जी द्वारा किया गया। पूजा की रस्म डॉ. साहिल मित्तल और उनकी पत्नी निशा मित्तल द्वारा की गई। इस दौरान अग्रवाल सभा द्वारा मंडी में अच्छा कार्य करने और उच्च उपलब्धियां हासिल करने वालों का विशेष सम्मान किया गया। जिसमें डॉ. रूप चंद सिंगला, डॉ. चिमन लाल बांसल, डॉ. शंकर बांसल, डॉ. दिलशाद मोहमद, जनक राज बांसल, राम लीला क्लब के अध्यक्ष जतिंदर सोनू, लाला छजु राम बांसल गोल्ड मेडलिस्ट का सम्मान किया गया। इस दौरान सीनियर कार्यकर्ता विनोद कुमार गर्ग, अशोक कुमार कलेका, टोनी कालेके, शंकर सिंगला, विवेक गर्ग, संजेय गर्ग, रिंपी रामा, अशोक कुमार सिंगल, सेक्रेटरी विजय कुमार बब्बू, एक्टिव मेंबर विशाल कुमार बांसल, रवि बांसल, एडवोकेट चंदर बांसल मौजूद थे। अग्रवाल सभा द्वारा करवाई पूजा अर्चना में बजरंग दल के अध्यक्ष दीपक जिंदल, अशोक कुमार सिंगला, पवन कुमार गर्ग, बृज लाल जी, मैडम नीटू मित्तल, किरण शर्मा, शीला रानी और बड़ी संख्या मे समाजिक, धार्मिक संस्थाओं के अध्यक्ष, कार्यकर्ता और शहर निवासी नतमस्तक हुए।

Leave a Comment