राम लीला की हुई शुरुआत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमन वर्मा ने रिबन काटने की रस्म अदा की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

(बलविंदर आज़ाद/ हिमांशु गोयल)

बरनाला 7 अक्टूबर। नवरात्रि के शुभ अवसर पर धनौला में हर साल की तरह श्री आदि शक्ति राम लीला क्लब द्वारा श्री राम लीला की शानदार शुरुआत की गई। इस मौके पर व्यापार मंडल धनौला के प्रधान रमन वर्मा ने रिबन काटने की रस्म अदा की। इस अवसर पर रमन वर्मा ने संबोधन करते हुए भगवान राम और रामायण के इतिहास की जानकारी साझा की और शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग राम लीला देखने जरूर आएं, ताकि हमारे बच्चों को हमारे प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि राम लीला क्लब का यह प्रयास बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हमारे भगवान श्री राम चंद्र जी ने हमें हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद दिया है। इस मौके पर रामलीला क्लब के प्रधान जतिंदर सदिओड़ा सोनू, जस्पाल दास बावा, राज कुमार, धर्मेंद्र कंडे, पॉप्पी कुमार, गग्गू, बब्बू, संजीव कुमार संजू, रजिंदर गर्ग आदि मौजूद थे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 100% सड़क संपर्क, बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल: हरजोत सिंह बैंस सिंहपुर-पलासी के ग्रामीण राहत शिविरों से अपने घरों को लौटे – कैबिनेट मंत्री बेला धियानी में क्षतिग्रस्त लकड़ी के पुल को मजबूत मोटर योग्य पुल में परिवर्तित किया जाएगा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अधिकारियों द्वारा विशेष गिरदावरी का कार्य जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना प्रदेश सरकार ने बाढ़ से प्रभावित पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर को पहुंचाई 5-5 करोड़ रुपये की सहायता : नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री ने पंजाब व हिमाचल का दौरा कर जारी की 3100 करोड़ रुपए की मदद