पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा जापान दौरे पर हैं। टोक्यो में उन्होंने जापान की कुछ बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस मीटिंग में कंपनियों ने संकेत दिए कि वे पंजाब में निवेश करने के लिए तैयार हैं। सीएम मान ने बताया कि पंजाब का इंडस्ट्रियल माहौल बहुत पॉजिटिव है और यह उत्तर भारत में बिजनेस के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। साल 2022 से अब तक राज्य में 140 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश हो चुका है।
निवेशक सम्मेलन का न्योता
सीएम मान ने जापानी कंपनियों को मोहाली में 13 से 15 मार्च तक होने वाले प्रगतिशील निवेशक सम्मेलन का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब की तरक्की को दिखाएगा और बड़े इंडस्ट्रियल प्लेयर्स को एक साथ लाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसा निवेश युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा और राज्य की आर्थिक वृद्धि को और बढ़ावा देगा।
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
जापान दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री मान ने टोक्यो के एडोगावा गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन और अहिंसा का संदेश हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा। समानता और शांति आधारित समाज बनाने के लिए उनके आदर्शों पर चलना जरूरी है।
