watch-tv

हरियाणा में फटा गैस सिलेंडर, दो LPG सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, 8 लोग बुरी तरह झुलसे, 3 की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाणा/20 जून

हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में एक ढाबे पर तेज धमाके के साथ 2 LPG सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। इस भीषण हादसे में ढाबे पर मौजूद 8 लोग झुलस गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। हादसा बुधवार रात करीब 8 बजे हुआ। दरअसल, बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र MIE में मेट्रो पिलर-770 के सामने एक ढाबे पर करिंदे काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक ढाबे में आग लग गई। जो देखते ही देखते फैल गई। होटल कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आग की चपेट में आने से ढ़ाबे में रखे दो गैस सिलेंडर धमाके के साथ अचानक एक के बाद एक फट गए। जिसमें होटल कर्मी, आसपास के दुकानदार व एक राहगिर सहित करीब 8 लोग झुलस गए। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। ढाबे में लगी आग की चपेट में आने से गैस सिलेंडरों में हुए धमाके के निशान सड़क पर दूर तक दिखाई दिए। सड़क पर इधर-उधर दूर तक बर्तन व दूसरा सामान बिखरा पड़ा था। जिससे हादसे की भयावयता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। झुलसने वालों में विनोद, विशाल, संदीप सिंह, विष्णु, सूरज, पवन व अजय के अलावा एक अन्य शामिल हैं। हालांकि सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक पीजीआई रैफर किया गया है। बाकी अन्य लोगों को शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान मची भगदड़ की चपेट में आने से वहां से गुजर रहे एक राहगिर की टांग में भी फ्रैक्चर आ गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग व पुलिस की टीमों ने स्थिति का संभाला व घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

Leave a Comment