चंडीगढ़ में आज 26 नवंबर हाई अलर्ट: किसान रैली, PU बंद और ट्रैफिक डायवर्ट

admin
By admin
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

चंडीगढ़, 25 नवंबर — किसानों के आंदोलन की पांचवीं वर्षगांठ पर आज 26 नवंबर  चंडीगढ़ में सुरक्षा और ट्रैफिक की स्थिति बेहद कड़ी रहेगी। ‘पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ बचाओ मोर्चा’ की ओर से आज PU बंद की कॉल दी गई है, जबकि प्रशासन सीनेट चुनाव की नई तारीख घोषित नहीं कर सका है। स्थिति को देखते हुए SSP चंडीगढ़ ने बताया कि शहर में 3000 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

आज सेक्टर-43 के दशहरा ग्राउंड में संयुक्त किसान मोर्चा के 30 से अधिक संगठनों की बड़ी रैली होगी, जिसमें लगभग 10,000 किसानों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का अनुमान है। इसी बीच पंजाब के करीब 200 कॉलेजों के छात्रों को भी चंडीगढ़ आने का आह्वान किया गया है, जिससे शहर में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। कई संगठनों ने PU बंद और किसान आंदोलन का समर्थन भी कर दिया है।

इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
किसान रैली के चलते चंडीगढ़ पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों को डायवर्ट किया है।
जन मार्ग: कजहेड़ी चौक से सेक्टर 42/43 छोटा चौक तक, और अटावा चौक तक।
सेक्टर 43 क्षेत्र: सेक्टर 43/44 लाइट प्वाइंट से न्यायिक अकादमी लाइट प्वाइंट तक, तथा V-4 रोड पर आंशिक बंदिशें।

पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और ट्रैफिक अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *