पुलिस चौकी के पास अवैध कब्जा के प्रयास के बावजूद पुलिस ने नहीं लिया एक्शन
लुधियाना 25 नवंबर। रघुनाथ एन्क्लेव इलाके में लैंड माफिया द्वारा सरेआम बेशकीमती ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। हैरानी की बात तो यह है कि देखते ही देखते कुछ घंटों में लैंड माफिया ने वहां पर अवैध निर्माण तक शुरु कर दिया था। जिसके बाद इलाका निवासी इकट्ठे होकर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के पास पहुंचे। मंत्री अरोड़ा द्वारा तुरंत मामले में संज्ञान लेते हुए एक्शन लिया और अवैध कार्य रुकवाया। जबकि हैरानी की बात तो यह है कि यह अवैध कब्जा चौकी रघुनाथ एन्क्लेव से कुछ दूरी पर हो रहा था। लेकिन फिर भी पुलिस द्वारा इस अवैध कार्य को रोका नहीं। हालांकि चर्चाएं हैं कि कई प्रशासनिक अधिकारियों की भी इसमें मिलीभगत हो सकती है।
1100 गज की जमीन पर होना था कब्जा
जानकारी के अनुसार रघुनाथ एन्क्लेव में करीब 1100 गज में ग्रीन बेल्ट है। जिसकी कीमत काफी ज्यादा है। लैंड माफिया द्वारा इस पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते एक दिन पहले माफिया द्वारा तड़के ही जमीन पर पहुंचकर चारदीवारी करनी शुरु कर दी गई। जब इलाके के लोगों ने उन्हें रोका तो वह आगे से माफियागिरी दिखाने लगे।
मंत्री ने लिया संज्ञान
इस मामले में इलाका निवासी तुरंत मंत्री संजीव अरोड़ा से मिले और पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत एक्शन लिया और अवैध कब्जा रुकवाया। हालांकि इससे पहले भी लैंड माफिया द्वारा साउथ सिटी रोड पर कई जमीन पर कब्जे करने के प्रयास किए गए हैं।
—
