विजीलैंस ने अक्टूबर माह के दौरान रिश्वतखोरी के 4 मामलों में 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

admin
By admin
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!



चंडीगढ़, 20 नवंबर

पंजाब विजीलैंस ने अक्टूबर माह के दौरान 4 अलग-अलग मामलों में 3 सरकारी कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस प्रवक्ता ने कहा कि ब्यूरो ने उक्त अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जोर-शोर से प्रयास किए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने ब्यूरो ने विभिन्न सक्षम अदालतों में 13 विजीलैंस मामलों से संबंधित चलान पेश किये थे। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले की गहन जांच के लिए एक विजीलैंस इंक्वायरी भी दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि 4 आरोपियों के खिलाफ 3 आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं और दो सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के 2 मामले भी दर्ज किए गए हैं।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि पिछले महीने सक्षम अदालत ने विजीलैंस ब्यूरो द्वारा दायर और चुनौती दिए गए रिश्वतखोरी के एक मामले में फैसला सुनाया था, जिसमें एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए उसे 4 साल की कैद के साथ 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
—–

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *