लुधियाना/2 मई। जसपाल बांगड़ की एक रबड़ फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया। जिस कारण भट्ठी के पास काम करते एक वर्कर की मौत हो गई, जबकि एक वर्कर की हालत काफी गंभीर है। धमाके की आवाज के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में झुलसे वर्करों को हाथों से भी पंप देने की कोशिश लोगों ने की। इस दौरान एक वर्कर की मौत हो गई। जबकि जख्मी को सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है। मृतक की पहचान जगदीश शर्मा (40) के रुप में हुई है। जबकि जख्मी कुंदन है। जानकारी के अनुसार जसपाल बांगड़ में एक अमृत रबर फैक्ट्री है। जहां पर बुधवार देर रात दोनों वर्कर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक बायलर फट गया। थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चार बच्चों का पिता था जगदीश शर्मा
जानकारी के अनुसार जगदीश शादीशुदा है और वह चार बच्चों का पिता है। जगदीश के बेटे राज कुमार ने कहा कि कंपनी से एक महिला उनके घर आई। उसने उन्हें बताया कि कंपनी में आग लग गई है। वह लोग जाएं और अपने पिता को बचा ले। फैक्ट्री में बुधवार रात को वर्कर आम दिनों की तरह काम कर रहे थे। अचानक से बायलर फट गया।
फैक्ट्री प्रबंधक छिपाते रहे मौत की बात
राज कुमार ने आरोप लगाया कि जब उन्हें घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधक व वर्करों से बात की। लेकिन किसी ने उन्हें मामले की सही जानकारी नहीं दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्हें घटना का पता चला।
देर रात रबड़ फैक्ट्री में फटा बायलर, झुलसने से एक वर्कर की हुई मौत, दूसरा गंभीर

Palmira Nanda
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
आईपीएस अफसर पराग जैन रॉ के नए प्रमुख बने
Nadeem Ansari

गुरुग्राम पुलिस ने चलाया नशामुक्त अभियान।
Janhetaishi



