watch-tv

भाखड़ा नहर में कार समेत गिरा लोहा व्यापारी, नहीं लगा सुराग, गोताखोर तलाश में लगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 26 अप्रैल। फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद शहर से गुजरती भाखड़ा नहर में गिरी कार को कई घंटों बाद बाहर निकाल लिया गया। लेकिन कार चला रहे लोहा व्यापारी का कोई सुराग नहीं मिला। व्यापारी संतोष कुमार (35) निवासी मंडी गोबिंदगढ़ का रहने वाला था। डीएसपी फतेहगढ़ साहिब सुखनाज सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से कार बाहर निकाली गई। घर में पत्नी और दो बच्चे बताए जा रहे हैं। 35 साल उम्र है। अभी कुछ समय पहले ही नया घर बनाया था। डीएसपी के अनुसार पुलिस को 10 बजे सूचना मिली थी कि कार नहर में गिर गई है। जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किए गए। हादसे की जांच की जा रही है कि कैसे कार यहां पहुंची और कैसे नहर में गिरी। लापता चालक का भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment