watch-tv

दिल्ली के कर्तव्य पथ में पर बाइकर्स का हुड़दंग, श्कऊएड वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई; 28 मोटर साइकिल जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नई दिल्ली, यूटर्न/18 अप्रैल।

नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देर रात दो पहिया वाहन चालकों के (मोटरसाइकिल और स्कटी सवार) समूह ने जमकर हुड़दंग मचाते हुए खूब उत्पाद किया और यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। गश्त पर निकली पुलिस ने नजर पडते ही हुडदंग मचा रहे 28 दो पहिया वाहन चालकों को गिरफ्तार किया और 28 दोपहिया वाहन जब्त भी कर लिए गए। 24 दोपहिया वाहन चालक के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस ने और चार दोपहिया चालक को कर्तव्य पथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि 17 अप्रैल को देर रात साढे़ तीन बजे नई दिल्ली इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर कर्तव्य पथ पर लापरवाही से वाहन चला रहें दो पहिया वाहन चालकों पर पड़ी। वाहन चालक लापरवाही के साथ ही तेज रफ्तार में वाहनों को दौड़ा रहे थे।
गश्ती दल ने इसकी जानकारी अन्य टीमों को दी और सभी टीमों ने आपस में समन्वय बनाकर सभी दो पहिया वाहन चालकों को पकड़ लिया। पकडे़ गए दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध संसद मार्ग थाना और कर्तव्य पथ थाने में आइपीसी की धारा 279 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment