watch-tv

नेता सारे, रब के द्वारे : दरबार साहिब जा माथा टेका चन्नी ने, पहले हो आए अयोध्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सब-हैडिंग—-
पूर्व सीएम चन्नी के टारगेट कर भाजपा
उम्मीदवार रिंकू पर कसे सियासी-तंज

लुधियाना 15 अप्रैल। जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को गुरु-नगरी पहुंचे। उन्होंनें स्वर्ण मंदिर में माथा टेक अरदास की।
चन्नी ने अपनी प्रचार मुहिम शुरु करने से पहले रब के द्वार पर गुहार लाई। यहां काबिलेजिक्र है कि टिकट मिलने से पहले वह अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करके आए थे। अब गुरुद्वारा साहिब के बाहर आने पर उनके सियासी-सुर भी तीखे गए। अपने मुकाबले खड़े भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी देहरी टप जाए, वो प्रदेश में बदलाव को लेकर कुछ नहीं कर सकता है।

चन्नी ने रिंकू द्वारा पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने और फिर आप छोड़ भाजपा में शामिल होने पर तंज किया। वह बोले कि आम आदमी पार्टी बदलाव का ढिंढोरा पीटकर सत्ता में आई, लेकिन पंजाब की जनता सबकुछ जान गई। उनके कार्यकाल में कोई भी काम नहीं हुए। जब रिंकू कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुआ थे, तब रिंकू के लिए वही पार्टी इंकलाब लाने वाली थी। अब जब रिंकू आप का दामन छोड भाजपा में शामिल हो गए हैं तो खुद ही गद्दार साबित हो गए।

————-

Leave a Comment