आप छोड़ बीजेपी में गए जालंधर के विधायक अंगुराल ने लुधियाना में किया बिट्‌टू का प्रचार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब के लोगों का आप सरकार से विश्वास उठा : अंगुराल

लुधियाना/7 अप्रैल। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जालंधर के विधायक शीतल अंगुराल रविवार को लुधियाना पहुंचे। उन्होंने यहां बीजेपी के प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्‌टू के हक में चुनाव प्रचार करने के साथ पार्टी के लुधियाना साउथ हल्के में बूथ सम्मेलन में हिस्सा लिया।
भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान की अगुवाई में इस समागम को अंगुराल ने भी संबोधित किया। उन्होंने सीधे आप पर सियासी हमला बोलते कहा कि पंजाब में जनता का भरोसा पंजाब सरकार पर नहीं रहा है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होते हैं। ये ही अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क में रहते हैं। भाजपा के बूथ कार्यकर्ता उत्साहित हैं और वे यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा लुधियाना से जीते। उ
न्होंने पंजाब की आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप बदलाव के नाम पर पंजाब के लोगों को बेवकूफ बना रही है। पार्टी में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, इसका शासन केवल दिल्ली में बैठे राजनीतिक आकाओं द्वारा किया जाता है। यहां तक कि पंजाब के मुख्यमंत्री भी दिल्ली के नेतृत्व के हाथों की कठपुतली हैं।
इस मौके पर भाजपा के हल्का प्रभारी सतिंदर सिंह ताजपुरिया, महासचिव स. नरिंदर सिंह मल्ही, जिला उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, डॉ. निर्मल नैय्यर, दीपक गोयल, धर्मेंद्र शर्मा, राजन पांडे, सरदार निर्मल सिंह एसएस, राजेश मिश्रा, चंदर शामिल थे। भान, सुरिंदर कौशल, सुमित मल्होत्रा, सुखदेव सिंह गिल, बलविंदर सिंह सयाल, दीपक डडवाल, बलविंदर सिंह, सुरेश अग्रवाल, राजिंदर सिंह खंब, राज कुमार भारद्वाज, कविता रानी की खास मौजूदगी रही।
—————-

युद्ध नाशियां विरुद्ध: ‘सुरक्षित पंजाब’ नशा विरोधी हेल्पलाइन पर नागरिकों की सलाह से 1 मार्च से अब तक 5562 एफआईआर दर्ज 1 मार्च, 2025 से 26,995 ड्रग तस्कर पकड़े गए; 1096 किलोग्राम हेरोइन, 380 किलोग्राम अफीम, 12.43 करोड़ रुपये की ड्रग मनी जब्त विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने लोगों से सुरक्षित पंजाब हेल्पलाइन 97791-00200 के माध्यम से गुमनाम रूप से नशा तस्करों के बारे में जानकारी साझा करने का आह्वान किया पुलिस टीमों ने 1 मार्च से रोकथाम के तहत 1153 संपर्क बैठकें और छात्रों के साथ 4293 बैठकें आयोजित की हैं

पंजाब में पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों से विरासत में मिले आबकारी बकाये की वसूली तेज: हरपाल सिंह चीमा चालू वित्त वर्ष में 1.85 करोड़ रुपये की वसूली; 20.31 करोड़ रुपये मूल्य की 27 संपत्तियां बेची जाएंगी सितंबर के पहले दो हफ्तों में श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, मानसा में 14 संपत्तियों की नीलामी आबकारी विभाग का लक्ष्य 67 लंबित बकाया मामलों से पर्याप्त राजस्व वसूली करना है पिछली अकाली-भाजपा सरकारों की तुलना में पारदर्शी शासन के प्रति आप सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया