विजिलेंस ने 50 हजार रिश्वत लेते SMO को किया गिरफ्तार, कैंटीन का ठेका बढ़ाने के लिए ठेकेदार से ली थी रिश्वत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

तरनतारन/यूटर्न/3 अप्रैल। विजिलेंस ब्यूरो ने सिविल अस्पताल तरनतारन में तैनात SMO डॉ. कंवलजीत सिंह को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। वह अस्पताल की कैंटीन के ठेकेदार से ठेका बढ़ाने के बदले यह पैसा ले रहा था। विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर की टीम ने आरोपी पर भ्रष्टाचार रोको एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कल आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, विजिलेंस को संदेह है कि आरोपी काफी शातिर है। वह अस्पताल से जुड़े अन्य कामों में भी खेल करता है। ऐसे में सारे मामले की पड़ताल की जाएगी।
ठेकेदार को नोटिस भेजकर कर रहा था परेशान
SMO डा. कंवलजीत सिंह सिविल अस्पताल में चल रही कैंटीन के ठेकेदार से साल 2024 का ठेका बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपए की रकम की मांग कर रहा था। संबंधित ठेकेदार कई बार SMO को मिलकर विनती कर कर चुका था कि वह इतनी रकम अदा नहीं कर सकता है। लेकिन SMO डॉ. कंवलजीत सिंह कैंटीन ठेकेदार को बार-बार नोटिस भेजकर परेशान कर रहा था।
विजिलेंस अब प्रॉपर्टी की भी करेगी जांच
विजिलेंस ने अब आरोपी SMO की प्रॉपर्टी की भी पड़ताल करने का फैसला लिया है। विजिलेंस इस काम में अब राजस्व विभाग की मदद लेगी। साथ ही उसके बैंक खाते व अन्य चीजों को भी पड़ताल की जाएगी। ताकि सारी सच्चाई सामने लाई जा सके। इससे पहले रूपनगर में भी इस तरह का मामला आया था।

पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी व कालका में लोगों को जल्द मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी व कालका क्षेत्र के 19 गांवों के कच्चे रास्तों को पक्का कर पेवर ब्लॉक की सड़कें बनाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश सड़कों के निर्माण और मुरम्मत में गुणवता का रखा जाए विशेष ध्यान – मुख्यमंत्री तय समय सीमा में विकास कार्यों को करवाया जाए पूरा

पंजाब बाढ़ सम्बन्धी किसी भी एमरजैंसी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार – डा. बलबीर सिंह प्रभावित क्षेत्रों में समय पर डाक्टरी सहायता यकीनी बनाने के लिए 438 आर.आर.टीज़., 323 मोबाइल मैडीकल टीमें और 172 ऐंबूलैंसें उपलब्ध – स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य समस्याओं सम्बन्धी रिपोर्ट करने और सहायता लेने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 डायल किया जाये – डा. बलबीर सिंह ‘हर शुक्रवार डेंगू ते वार’ मुहिम के चलते पंजाब में अब तक कोई मौत नहीं हुई लोगों को सिर्फ़ उबला या क्लोरीन वाला पानी पीने की अपील