लूट के इरादे से हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफतार, मोबाईल ने खोला हत्या का राज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

(पंजाब/यूटर्न 2 अप्रैल): मोबाईल काल डिटेल ने एक अंधे कत्ल का राज खोल दिया है। खुलासा हुआ है किचंंडीगढ़ से सटे मोहाली के कस्बा नयागांव में लूट के इरादे से कत्ल किया गया था। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। पिछले दिनों नयागांव के विकास नगर में एक शव पुलिस ने बरामद किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नयागांव की सफेदा कॉलोनी के रहने वाले करण और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक आशीष हिमाचल का रहने वाला था। वह अपने काम से लौटकर नयागांव जा रहा था। इसी बीच विकास नगर में आकाश और उसके साथी करण ने उसे लूटने की योजना बनाई और उसे घेर लिया। इस बीच तीनों में बहस और हाथापाई हो गई। गुस्से में आकर आकाश और करण ने आशीष पर चाकू से हमला कर दिया। इस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई और दोनों आरोपी डरकर वहां से भाग गए। पुलिस को मौके पर मृतक का मोबाइल मिला था, लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं था। फोन से डायल किए गए नंबरों से मामले की जांच में पुलिस को सहायता मिली। आशीष की मां के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मृतक आशीष कस्बा नयागांव में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस ने उसके साथी प्रॉपर्टी डीलर से भी पूछताछ की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी छाती पर तेज नुकीले हथियार से कई बार किए गए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार किया है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया