watch-tv

कांग्रेस में ‘मिस्टर-कूल’ रहे जाखड़ तो भाजपा ब्रिगेड में बन गए ‘फायर-मैन’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना/यूटर्न/28 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ में सियासी-तौर पर बड़ा बदलाव नजर आने लगा है। कांग्रेस में लंबी सियासी-पारी खेलने के दौरान उनकी इमेज हमेशा ‘मिस्टर-कूल’ वाली रही। बीजेपी में जाने के बाद अब तेजी से आए बदलाव के चलते उनकी इमेज फायर-मैन जैसी होने लगी है।
आप विधायकों की कीमत बताई 5-5 हजार
गौरतलब है कि अकालियों से गठजोड़ न होने के बाद अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में लगी भाजपा के कोर ग्रुप ने चंडीगढ़ में बैठक की। इसके पहले मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के नए-तीखे तेवर देखने को मिले। वह बोले कि आप के तीन विधायकों ने आरोप लगाया था कि बीजेपी में शामिल होने के लिए उन्हें 25-25 करोड़ के आफर दिए गए, विदेशी नंबर से फोन आए। उन्होंने तंज कसा कि भाजपा पर कभी मंदबुद्वि होने का आरोप नहीं लगा। जो ‘सामान’ पांच हजार में बाजार में बिक रहा हो, उसके पच्चीस करोड़ कौन देगा। इन लोगों ने अपनी कीमत ज्यादा आंक ली, लोग इन्हें असली कीमत बता देंगे। जिन तीन विधायकों ने प्रेस कांफ्रेंस की थी, उनमें से दो फिरोजपुर लोकसभा हल्के से हैं। कल वह 25-25 करोड़ आफर की बात कर रहे थे। असल में उनकी सोच 5-5 हजार से अधिक नहीं है। वह पहले हमारे से जुड़े रहे हैं। यूथ कांग्रेस के प्रधान रहे हैं। उन पर पांच-पांच हजार की धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। जो 5 हजार के लिए डोलते फिरते थे, 25 करोड़ की बात कर रहे थे। यह मामला अब विदेश से जुड़ा है। ऐसे में निर्वाचन आयोग से कहेंगे कि इस मामले की जांच ईडी से कराए।
रिंकू-अंगुराल अब तितलियां तो पहले क्या थे ?
भाजपा में आम आदमी पार्टी के नेताओं के शामिल होने पर भी वह आक्रमक दिखे। बोले- आज आप वाले शीतल अंगुराल व सुशील कुमार रिंकू को तितलियां कह रहे हैं। वही बताएं कि छह महीने पहले जालंधर लोकसभा चुनाव के समय वह क्या थे। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा में शामिल सांसद परनीत कौर व सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल समेत सारे कई नेता मौजूद थे। जाखड़ के ऐसे जवाबों से इन तमाम नेताओं का ‘कांफिडेंस-लेवल’ बढ़ा नजर आया।
मान को उकसाया, केजरीवाल को चिढ़ाया
‘फुल-फॉर्म’ में नजर आ रहे जाखड़ ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर लक्ष्मी आई है। उन्होंने सीएम को डबल बधाई दी। लगे हाथों जोरदार चुटकी लेते कहा कि जबकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर जो लक्ष्मी आई, वो लोगों का काल धन था। जो वह उन पर ही भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अब खुशी की बात यह है, सात दिन पहले जैसे ही केजरीवाल जेल गए, उसके बाद सीएम मान खुद मुख्तयार हो गए।
मान के घर मनीं खुशियां केजरीवाल अरेस्ट होते ही
जाखड़ ने चौंकाने वाला दावा किया कि जब ईडी ने दिल्ली में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया तो पंजाब में सीएम मान के घर में खुशियां मनाई गईं। यह बात वह केवल राजनीति के लिए नहीं कर रहे हैं। मीडियाकर्मी अपने सोर्स से यह पता करा लें, कंफर्म हो जाएगा।

Leave a Comment