श्री बाला जी ट्रस्ट की तरफ से 14 दिसंबर, रविवार को श्री दुर्गा माता मंदिर, जगराओं पुल से भगवान श्री तिरुपति बाला जी की चौथी रथ यात्रा शुरू होगी।
ट्रस्ट के पदाधिकारी ने लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर को रथ यात्रा का सम्मानपूर्वक निमंत्रण दिया। मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि ये रथ यात्रा लुधियाना के लिए गर्व की बात है।
शहर के लोग भगवान का स्वागत करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। नगर निगम की तरफ से भव्य मंच और यात्रा मार्ग पर सफाई और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। साथ ही प्रचार के लिए शहर में बोर्ड लगवाने की अनुमति भी दी गई।
साई रसोई की चिंकी गांधी ने कहा कि रथ यात्रा भगवान की भक्ति का सुमंगल अवसर है। महिलाएं बड़ी संख्या में इसमें शामिल होंगी। वहीं, बिपन जैन श्रमण ने कहा कि यात्रा के दिन भगवान रथ में सवार होकर भक्तों पर कृपा बरसाएंगे और श्रमण जैन परिवार सात्विक भोग अर्पित करेगा।
