हीरो मोटोकॉर्प ने आज (26 नवंबर) अपनी पॉपुलर बाइक एक्सट्रीम 160R का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर ‘एक्सट्रीम 160R 4V क्रूज कंट्रोल’ नाम दिया है। बाइक में क्रूज कंट्रोल, कलर LCD डिस्प्ले और 3 राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारत में ये पहली 160CC स्पोर्टी बाइक है जिसमें क्रूज कंट्रोल मिलेगा। बाइक डुअल चैनल ABS के साथ आती है, जिससे ब्रेक लगाने पर दोनों व्हील्स कंट्रोल में रहते हैं और फिसलने का रिस्क कम होता है। एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 1,34,100 रुपए है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
कॉम्बैट एडिशन का लुक रेगुलर मॉडल से अलग है। इसमें शार्प LED हेडलाइट और ग्रे/फ्लोरोसेंट येलो कलर स्कीम है, जो मिलिट्री-स्टाइल लुक देता है। लंबाई 2023mm, चौड़ाई 781mm, ऊंचाई 1054mm और व्हीलबेस 1335mm है। सीट हाइट 795mm है। नया कलर ऑप्शन ग्रे विद येलो हाइलाइट्स स्पोर्टी वाइब देता है।
परफॉर्मेंस और माइलेज
इंजन वही 163CC सिंगल-सिलेंडर है, 16.6hp पावर और 14Nm टॉर्क देता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाइक 0-60kmph सिर्फ 4.5 सेकेंड में पकड़ती है। शहर में 45kmpl और हाईवे पर 50kmpl+ माइलेज मिलेगा।
सेफ्टी और फीचर्स
FRONT में KYB फोर्क और रियर में मोनोशॉक हैं। 17-इंच अलॉय व्हील्स और डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है। नया कलर LCD कंसोल स्पीड, फ्यूल, टाइम, गियर और ट्रिप मीटर दिखाता है। फुल LED लाइटिंग नाइट राइडिंग में मदद करती है।
