विधायक ग्रेवाल के पिता का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 23 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार
लुधियाना 22 नवंबर। लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के पिता का आज सुबह 9 बजे स्वर्गवास हो गया। ग्रेवाल के 85 वर्षीय पिता सरदार बलवीर सिंह ग्रेवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे इलाके में गहरा शोक छा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और अन्य राजनीतिक हस्तियों ने विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के साथ इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह ग्रेवाल पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ही उन्हें डीएमसी से दवा दिलाकर लाया गया था। लेकिन शनिवार सुबह वह जीवन की जंग हार गए। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अंतिम संस्कार रविवार 23 नवंबर को गौघाट श्मशान घाट पर होगा। अंतिम रस्में सुबह 11 बजे गौघाट श्मशान घाट पर संपन्न होंगी।
—
