लुधियाना वैस्ट विस उप चुनाव : अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं सकी बीजेपी की हालत चिंताजनक !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चर्चाएं, प्रबल दावेदार तक हाथ खड़े कर गए, बाकी भी आप उम्मीदवार अरोड़ा के ‘रिपोर्ट-कांड’ से बेचैन

लुधियाना, 18 मई। फिलहाल लुधियाना वैस्ट विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासी-हलचल जारी है। पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा सबसे पहले इस सीट से पार्टी उम्मीदवार घोषित हुए। जो लगातार अपनी प्रचार मुहिम में जुटे हैं।

कांग्रेसी-अकाली भी चुनावी दौड़ में शामिल :

बेशक, आप के बाद कांग्रेस ने भी दूसरे नंबर पर चुनावी-दौड़ में शिरकत की। उसने इसी हल्के से दो बार चुनाव जीतकर कैबिनेट मंत्री रहे भारत भूषण आशु को उम्मीदवार घोषित किया। भले ही पार्टी गुटबाजी से जूझ रही है, लेकिन आशु चुनाव प्रचार में लगातार दौड़ते नजर आ रहे हैं। जबकि बीते दौर में सियासी-तौर पर पिछड़ते शिरोमणि अकाली दल-बादल भी आप व कांग्रेस के बाद इस चुनावी-दंगल में कूद गया था। सीनियर एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन को पार्टी उम्मीदवार बनाया तो वह भी प्रचार मुहिम में जुट गए।

अब सबकी निगाहें खासकर बीजेपी पर :

यहां काबिलेजिक्र है कि पिछले विधानसभा, फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा की सियासी-रफ्तार सही मानी गई थी। दोनों चुनावों में अपेक्षित-प्रदर्शन ना करने के बावजूद भाजपा ने अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने में जरुर कामयाबी हासिल की थी। जबकि इस उप चुनाव में पार्टी एक तरह से काफी पिछड़ी नजर आ रही है। सियासी-जानकारों की मानें तो इस बार बीजेपी पसोपेश वाली हालत में है। यूं तो इस उप चुनाव में चुनाव लड़ने को भाजपा के करीब पचास नेता दावेदार हैं। पिछली बार विस चुनाव लड़ चुके सीनियर एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू भी सशक्त दावेदार हैं। इस सबके बावजूद चर्चा है कि कई मजबूत दावेदार हाथ खड़े कर चुके हैं। बाकी आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा का रिपोर्ट-कार्ड देखकर चिंतित हैं। दरअसल अपने राज्यसभा के कार्यकाल से लेकर अब इस उप चुनाव की प्रचार मुहिम में फिलहाल तक एमपी अरोड़ा का फोकस विकास कामों पर ही रहा है।

अरोड़ा ने 6 करोड़ की लागत से बनीं 7 सड़कों का किया उद्घाटन, सरकारी स्कूलों में वर्दियां बांटीं :

एमपी संजीव अरोड़ा ने रविवार को लुधियाना वैस्ट में बन चुकी सात सड़कों का उद्घाटन किया। इसमें कुल 15.93 किमी लंबी सड़कों 7 पर 6 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आई है। इनमें वार्ड 55, 58, 59, 63, 71 और 72 की सड़कें शामिल हैं। शनिवार को आप उम्मीदवार अरोड़ा ने सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को वर्दियां बांटी थीं। इस मुहिम में लुधियाना वैस्ट के 30 से ज्यादा सरकारी स्कूल शामिल हैं।

————-

 

Leave a Comment