जिला कांग्रेस कमेटी एस.सी डिपार्टमैंट ने संविधान दिवस पर जालंधर बाईपास चौंक स्थित बाबा साहिब बी.आर अंबेदकर जी की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर नमन किया। एस.सी डिपार्टमैंट के अध्यक्ष दीपक हंस ने संविधान संरचना में बाबा साहिब के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लिखे संविधान ने दबे-कुचले व आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग को मान सम्मान व गर्व से सिर उठाकर जीवन व्यतीत करने का सुअवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरिन्द्र कौर, पार्षद जसविन्द्र सिंह बीरु, राज कुमार हैप्पी, विजय कुमार, बाबा खुशी राम,मुकेश कुमार जोडिय़ा, रोशन हिम्मता, चन्ना राम पहरवान, लखन कुमार, मक्खन राम घुमानिया, रवि हरियान, अजय सायरन, राजू लोहिया, राजू हिम्मता,रोशन हिम्मता, काला हरियान, लाल चंद पहरवान, पवन जोधिया, बसंत जोधिया, रवि हिम्मता, कालू जोधिया, मनोज डाबी, नरिन्द्र सोनी, लक्की सिंह गडवाल, सन्नी हंस, पवन मट्टू , अश्वनी कुमार, देस राज निर्वाण, अनिल घई, राज गिल व निशू भंगानिया सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
