पंजाब में दिन के तापमान में गिरावट का दौर अभी भी जारी है। शुक्रवार को तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इसी वजह से अमृतसर, लुधियाना और पटियाला का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड हुआ। सुबह कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला।
मौसम विभाग का अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले छह दिनों में पंजाब में मौसम सूखा रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज हुई, लेकिन लुधियाना और पटियाला का रात का तापमान अभी भी सामान्य से कम है। इस समय फरीदकोट सबसे ठंडा जिला रहा, जहां रात का तापमान 7.8°C रिकॉर्ड हुआ।
किस शहर में कितना तापमान
अमृतसर का न्यूनतम तापमान 10.7°C, लुधियाना 9.4°C, पटियाला 10.2°C, बठिंडा 9.5°C और होशियारपुर 11.9°C दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में फरीदकोट सबसे ऊपर रहा, जहां पारा 30.8°C पहुंच गया।
