26 नवंबर को स्कूल में बच्चों ने संविधान दिवस बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया। इस दिन को डॉ. बी.आर. अंबेडकर को याद करने और हमारे संविधान को अपनाने की खुशी में मनाया गया।
विशेष सभा और देशभक्ति गीत
कार्यक्रम की शुरुआत क्लास 7 के स्टूडेंट्स की एक स्पेशल असेंबली से हुई, जहां उन्होंने देशभक्ति गीत “मेरे भारत का संविधान” गाया। इस असेंबली के जरिए बच्चों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे जैसी वैल्यूज़ को सलाम किया, जो हमारे लोकतंत्र की नींव हैं।
नाटक, क्विज़ और प्रीऐम्बल रीडिंग
सेलेब्रेशन में संविधान के महत्व पर एक छोटा नाटक, संविधान क्विज़ और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। सभी एक्टिविटीज़ में स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद बच्चों ने संविधान की वैल्यूज़ को फॉलो करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ भी ली।
प्रिंसिपल का संबोधन
प्रधानाचार्या डॉ. मनीषा गंगवार ने बच्चों को अपने अधिकार और जिम्मेदारियां समझने और समाज में पॉज़िटिव योगदान देने की सलाह दी। क्लास टीचर सुश्री कीर्ति भाटिया ने संविधान दिवस की अहमियत और डॉ. अंबेडकर की भूमिका पर बात की। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ हुआ
