बॉलीवुड के लेजेंड और सबके फेवरेट धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की निधन की खबर से पूरा देश दुख में है। वो काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी किया गया था।
बाद में उन्हें घर शिफ्ट कर दिया गया और वहीं उनका इलाज चल रहा था। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर होगा। धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसी वजह से 31 अक्टूबर 2025 को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।
10 नवंबर को उनकी तबीयत अचानक ज़्यादा खराब हो गई। उनके परिवार वाले—हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल, अभय देओल और राजवीर देओल हॉस्पिटल पहुंच गए थे। सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा और अमीषा पटेल भी उनसे मिलने पहुंचे थे।
धर्मेंद्र ने 1960 में अपने करियर की शुरुआत की थी। “दिल भी तेरा हम भी तेरे” उनकी पहली फिल्म थी। उन्होंने शोले, चुपके-चुपके, सीता और गीता, धरमवीर, फूल और पत्थर जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उनका किस सीन काफी वायरल हुआ था। 89 साल की उम्र में भी वो काम कर रहे थे। इसी साल उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस रिलीज होगी जिसमें वो अगस्त्य नंदा के पिता बने नजर आएंगे।
