Listen to this article
खाकी पर बड़ा दाग : कत्ल केस में रिश्वत लेने का आरोपी करनाल का सीआईएम इंचार्ज, हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड
——
मर्डर केस से बचाने को 37 लाख रिश्वत ली, केस दर्ज होते ही दोनों आरोपी फरार
हरियाणा, 18 अप्रैल। लगातार दूसरी बार हरियाणा में सैनी सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार के आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अब करनाल में एसपी ने सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों ने महिला की हत्या के केस में आरोपियों का नाम निकलवाने के बदले 37 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप था। यह रकम किसी बिचौलिए के पास भेजी थी।
जानकारी के मुताबिक मामले की शिकायत किसी ने एसपी को कर दी। जिसके बाद डीएसपी से इसकी जांच कराई गई। एसपी गंगाराम पूनिया ने केस दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को दोनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया। अब चर्चा है कि सैनी सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो-टॉलरेंस नीति अपना रही है। जिसके चलते सरकारी महकमों में हड़कंप मचा है।
————