watch-tv

जालंधर के प्रमुख कारोबारी “राज कुमार कलसी ” आप में शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर वेस्ट में आप हुई मजबूत

अभिषेक मोदी

जालंधर 1 July :  जैसे की आपको मालूम है की जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद जालंधर वेस्ट विधानसभा की सीट खाली हो गई थी। जिस पर उप चुनाव करवाने का फैंसला किया गया था और अब उप चुनाव के दौरान पार्टी बदलने का दौर पूरी तरह से जारी है। इसी के बीच जालंधर के प्रमुख कारोबारी राज कुमार कलसी ने आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है और बड़ी बात यह है कि उन्हें पार्टी खुद पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने ज्वाइन करवाई है। अब यह तो साफ हो गया है कि जालंधर वेस्ट से आप उमीदवार मोहिंदर भगत की जीत पक्की है। वैसे भी उमीदवार मोहिंदर भगत की वेस्ट विधानसभा हल्के में अच्छी पकड़ है। आप में शामिल होने वाले राज कुमार कलसी ” विनायल सपोर्टिंग कंपनी ” जालंधर के संचालक है। पर्यावरण कल्याण समिति के अध्यक्ष और नीलकंठ नौजवान सभा के चेयरमैन भी है। एक और बात बता दें की राज कुमार कलसी जालंधर वार्ड संख्या – 74 से पार्षद मदन लाल खिंडर के दामाद है।

Leave a Comment