मिली राहत : सैनी सरकार ने आग से फसलों के नुकसान पर जल्द मुआवजे के निर्देश दिए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

किसानों को करनी होगी कुछ औपचारिकताएं, आगजनी से रोष में थे किसान

हरियाणा, 21 अप्रैल। प्रदेश में कई जगह गेहूं की फसलों में आगजनी की घटनाओं किसानों का खासा नुकसान हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में किसान मुआवजे की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में फसलों के नुकसान को लेकर सरकार ने गंभीरता दिखाई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए इस बारे में जरुरी निर्देश दिए। जिसके मुताबिक आगजनी की घटनाओं से फसलों या पशुओं संबंधित जान-माल के नुकसान का किसानों को जल्द मुआवजा मिलेगा। आगजनी से प्रभावित प्रदेश के किसान संबंधित उपायुक्तों के समक्ष करें आवेदन कर नुकसान की जानकारी दे सकते हैं। वहीं, फसलों के नुकसान से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुवाई के लिए बीज व खाद में मदद की जाएगी।

————-

Leave a Comment