दिल्ली की सीएम ने किया सम्मानित, भोगल ने वर्ल्ड बाइस्किल एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय प्रधान से भी चर्चा की
नई दिल्ली, 21 अप्रैल। देश-दुनिया में साइकिल इंडस्ट्री के चलते खास पहचान रखने वाली औद्योगिक नगरी लुधियाना ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। देश की राजधानी दिल्ली में साइकिल, ई-व्हीकल पार्ट्स और चार्जिंग टैक्नोलॉजी पर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी लगी।
इस राइड-एशिया नामक प्रदर्शनी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लुधियाना से ताल्लुक रखने वाले नामचीन इंडस्ट्रियलिस्ट व भोगल ग्रुप के अवतार सिंह भोगल को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इसे लेकर भोगल ने जज्बाती होकर कहा कि यह मेरा नहीं, बल्कि लुधियाना व देश की पूरी साइकिल-इंडस्ट्री का सम्मान है।
साथ ही साइकिल-ट्रेड में अपनी खास पहचान रखने वाले उद्यमी अवतार सिंह भोगल ने अहम खुलासा किया कि प्रदर्शनी में वर्ल्ड बाइसकिल एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय प्रधान बायरम अगुल तुर्की से खासतौर पर आए। भोगल उनसे साइकिल इंडस्ट्री के माहिरों के साथ मिले। उन्होंने बताया कि वायरम का इस प्रदर्शनी में आने का यह मकसद भी था कि भारत में इस इंडस्ट्री के साथ कारोबारी संभावनाओं का जायजा लिया जाए। भोगल ने उम्मीद जताई कि उन्नत होती तकनीक के इस दौर में साइकिल इंडस्ट्री को भी देश में तेजी से अपग्रेड करने की जरुरत है।
———–