दरिंदगी : तलवंडी साबो में पालतू कुत्ते को लेकर झगड़े में युवकों ने तेजधार हथियारों से कर दिया पिता-पुत्र की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बेटे को घर के गेट पर बुलाकर काटा, बचाने आए पिता को भी काट डाला, युवक को बचाते मां भी हुई जख्मी

बठिंडा 10 सितंबर। यहां तलवंडी साबो इलाके के गांव जीवन सिंह में नशे के आदी युवकों ने दरिंदगी से एक साथ दो कत्ल कर दिए। उन्होंने मामूली विवाद में तेजधार हथियारों से पिता-पुत्र को काट डाला। बचाने आई महिला को भी जख्मी कर दिया और फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात आधा इस दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया। बताते हैं कि दर्जन के करीब नशे के आदी बदमाशों ने 32 साल के अमरीक सिंह को घर के गेट पर बुलाकर काट डाला। बचाव के लिए आए 55 साल के उसके पिता मंदर सिंह की भी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, घर में मौजूद अमरीक की मां पर भी हमला कर उनको घायल कर दिया। गांववालों के मुताबिक पालतू कुत्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
वारदात के बाद गांव में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस और गांववालों के मुताबिक यह घटना रात करीब 9.30 बजे हुई। गांव के दो नशेड़ी युवक मंदर सिंह के घर के बाहर पहुंचे और बेटे अमरीक सिंह को बाहर आने के लिए कहा। दोनों आरोपियों के साथ ही चार लोग और घात लगाए बैठे थे। दोनों पक्षों के बीच बहस हुई तो नशेड़ियों के साथ ही उनके साथियों ने तेजधार हथियारों के साथ अमरीक सिंह पर हमला कर दिया। यह देख बेटे को बचाने के लिए मंदर सिंह बाहर आए तो नशेड़ियों ने उनको भी काट डाला। इतने में चीख-पुकार सुनकर मंदर सिंह की पत्नी दर्शन कौर भी बाहर आई, आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। दर्शन कौर को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
यह थी विवाद की जड़ :
बताते हैं कि दोनों पक्षों में असल विवाद पालतू कुत्ते को लेकर हुआ था। दरअसल अमरीक सिंह गांव से एक कुत्ता घर ले गए थे। उनको लगा था कि यह कुत्ता आवारा है। जबकि यह कुत्ता आरोपी युवकों का था। बस इतनी सी बात पर गुस्से में नशेड़ी युवक साथियों समेत अमरीक सिंह को ढूंढते हुए उसके घर पहुंचे और दो कत्ल कर दिए।
————–

ऑक्सीजन आपूर्ति में व्यवधान: जालंधर सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक समेत तीन डॉक्टर निलंबित, एक को ड्यूटी में लापरवाही के लिए बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसे ‘अक्षम्य’ प्रशासनिक विफलता बताया जालंधर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन के चार बैकअप स्रोत थे, लेकिन स्टाफ दबाव की निगरानी करने में विफल रहा पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में लापरवाही के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति दोहराई

डब्ल्यूएचओ समर्थित पहल ‘मिशन उम्मीद’ के साथ पंजाब कैंसर देखभाल में अग्रणी कैंसर की शीघ्र पहचान ही देखभाल की कुंजी है: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह डॉ. रोडेरिको एच. ओफ्रिन ने गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पंजाब के साहसिक सार्वजनिक स्वास्थ्य दृष्टिकोण और प्रयासों की सराहना की स्वास्थ्य मंत्री ने निरंतर उच्च गुणवत्ता वाली कैंसर देखभाल के लिए मानक उपचार दिशानिर्देशों का भी अनावरण किया