मुद्दे की बात : विकृति से तबाह होती युवा मानसिकता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नाबालिग लड़की ने दूसरे आशिक से मिल आनलाइन चाकू मंगा पहले प्रेमी का गला काटा, लाश के टुकड़े बना डैम में फेंके

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहलाने वाला हत्याकांड समाज को सोचने के लिए मजबूर करेगा। महज16 साल की लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की गला काट हत्या की। इतना ही नहीं दी, किसी मरे मुर्गे-बकरी की तरह उसकी लाश के चाकू से ही 17 टुकड़े किए। फिर स्कूल बैग और बोरी में भरकर डैम में फेंक दिए। लड़की ने अपने दूसरे प्रेमी की मदद से इस दरिंदगी वाली वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लड़की ने पैसों की लालच में यह साजिश रची। उसने सऊदी अरब से ब्वॉयफ्रेंड को छत्तीसगढ़ मिलने बुलाया। पुलिस ने मरने वाले लड़के वसीम का मोबाइल फोन, सोने की चेन और तीन लाख नगदी हत्या आरोपी लड़की व उसके दूसरे प्रेमी से बरामद की। इसके लालच में ही उन्होंने एक बेकसूर को मार डाला।

अब जानिए सूचना तकनीक-सोशल मीडिया का कच्ची मानसिकता वाले बच्चे भी कैसे दुरुपयोग करने लगे हैं। पाली क्षेत्र के चैतमा की रहने वाली इस 16 साल की लड़की ने झारखंड में रांची के 26 साल के वसीम अंसारी की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। फिर दोनों में कथित-प्यार हो गया। लगभग साढ़े 3 साल यह चला। करीब ढाई साल पहले कंपनी में काम करने को वसीम सऊदी अरब चला गया। इस बीच वो नाबालिग लड़की उसे टच में रही। वसीम लड़की के कहने पर भरोसा पहले दिल्ली और फिर झारखंड जा पहुंचा। नादानी यह कर गया कि पहले वह अपने घर ना जाकर सीधे बिलासपुर जा पहुंचा। शातिर दिमाग व बेखौप लड़की बाकायदा  किराये पर कार लेकर उसे रिसीव अपने घर ले आई।

साजिश के तहत लड़की के घर में पिछले रास्ते से रात को उसका दूसरा प्रेमी रजा खान दाखिल हुआ। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से वसीम का गला काट दिया। वसीम चिल्लाया तो लड़की और रजा ने उसे काबू कर चाकू से उसका गला ही धड़ से अलग कर दिया। फिर उसकी लाश के टुकड़े किए। जिनको बैग में भरकर स्कूटी से गोपालपुर डैम में फेंक दिया।

कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक दोनों आरोपी वसीम के कत्ल के बाद उसकी चेन, मोबाइल और फोन-पे से 3 लाख रुपए लेकर ओडिशा भाग गए.। पुलिस आरोपियों तक टेक्निकल जांच के आधार पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लड़की ने सोचा था कि वसीम ने सऊदी अरब में बहुत पैसा कमाया होगा। लिहाजा उसने रजा खान के साथ मिल लालच को पूरा करने के लिए साजिश रची। जांच में पता चला कि आरोपी लड़की और रजा लिव-इन में रहते थे। सबसे चौंकाने वाला पहलू कि इस कत्ल को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने मुर्गा काटने वाला चाकू ऑनलाइन ऑर्डर देकर मंगवाया था। कहते हैं कि पाप नहीं छिपता, इस मामले में भी यही हुआ, जो ऐसा करने की सोच रखने वालों के लिए एक सबक है। वसीम की लाश के टुकड़ों से जब बदबू उठने लगी तो डैम के आसपास से गुजरने वाले गांववालों ने पुलिस को बताया। फिर हाइटेक तरीके से चली पुलिस जांच में कड़ियां जुड़ती गई और आरोपियों की गर्दन तक कानून के हाथ पहुंच ही गए।

————-

 

 

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का ऐलान: किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदना करें सुनिश्चित खरीफ सीजन से पहले सरकार की ऐतिहासिक पहल – मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे निरीक्षक एसएमएस के माध्यम से मिलेंगी किसानों को गेट पास और अन्य जानकारी

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का ऐलान: किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदना करें सुनिश्चित खरीफ सीजन से पहले सरकार की ऐतिहासिक पहल – मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे निरीक्षक एसएमएस के माध्यम से मिलेंगी किसानों को गेट पास और अन्य जानकारी