दुखद ! सांप के काटने से गोराया में युवक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

युवक के भाई की मौत भी हुई थी सांप के काटने से

जालंधर 4 अक्टूबर। सांप के काटने से यहां कस्बा गोराया में 26 साल के युवक की मौत हो गई। यह युवक नामी पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक दोसांझ कलां निवासी युवक सुखदेव सिंह को बीती रात एक सांप ने उसे काट लिया था। घटना के वक्त वह अपने घर में सो रहा था। सांप के काटने का पता लगते ही परिजन सुखदेव को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर इलाज कर ही रहे थे कि सुखदेव सिंह की हालत बिगड़ने लगी। सुक्रवार तड़के सुबह उसने दम तोड़ दिया।

उसके परिजनों का कहना है कि सुखदेव सिंह के भाई की भी मौत सांप के काटने से मौत हुई थी। सुखदेव के भाई गोपी को करीब 14 महीने पहले सांप ने काट लिया था। उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

———–

 

औद्योगिक फोकल प्वाइंटों के रखरखाव के लिए अलग से प्राधिकरण बनाया जाएगा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा औद्योगिक भूखंड धारकों को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में स्वामित्व अधिकार दिए गए हमारी सरकार के दौरान पंजाब में 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ

औद्योगिक फोकल प्वाइंटों के रखरखाव के लिए अलग से प्राधिकरण बनाया जाएगा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा औद्योगिक भूखंड धारकों को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में स्वामित्व अधिकार दिए गए हमारी सरकार के दौरान पंजाब में 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 171वें दिन पंजाब पुलिस ने 452 जगहों पर छापेमारी की; 151 ड्रग तस्कर पकड़े गए * ऑपरेशन में 111 एफआईआर दर्ज, 1.5 किलोग्राम हेरोइन और 29 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद* ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 84 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया