खन्ना 14 अक्टूबर। खन्ना के माजरा राहौण गांव में रविवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान करणवीर सिंह (28) के तौर पर हुई। करणवीर की लाश घर के बंद कमरे में पंखे से लटकता मिला। दरवाजा तोड़कर लाश निकाली गई। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। अभी 4 महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी और पत्नी शादी के बाद कनाडा चली गई थी। करणवीर के ताया रणधीर सिंह ने बताया कि करणवीर अपनी मां के साथ अकेला रहता था। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। जून 2024 में करणवीर की शादी हुई। शादी के बाद पत्नी कनाडा चली गई। करणवीर ने भी कनाडा जाने के लिए पेपर लगा रखे थे। करणवीर दोपहर के समय अपनी मां को यह बात कहकर कमरे में सोने चला गया कि रात को पत्नी का फोन आता है। इसलिए उसे अभी आराम करना है। कुछ समय बाद मां ने कमरे का गेट खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। आसपास के लोगों को बुलाया गया। जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पंखे से करणवीर की लाश लटक रही थी। खन्ना के डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में करणवीर ने बेड की चादर से फंदा लगाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। करणवीर का फोन कब्जे में लेकर खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल परिवार के बयान दर्ज करके भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले किया गया।
खन्ना में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड किया, 4 महीने पहले हुई थी शादी

Rajdeep Saini
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
Погрузись в мир общения: чат-рулетка для всех
Palmira Nanda
Погрузись в мир общения: чат-рулетка для всех
Palmira Nanda
Nejlepší Online Casina Professional České Hráče 2025
Palmira Nanda
Havacılıkta 3D Baskı: Havacılar Nasıl Uyum Sağlıyor?
Palmira Nanda
Introdução ao Fortune Rabbit Minuto Pagante
Palmira Nanda
Погрузись в мир общения: чат-рулетка для всех
Palmira Nanda
Погрузись в мир общения: чат-рулетка для всех
Palmira Nanda
Nejlepší Online Casina Professional České Hráče 2025
Palmira Nanda
Havacılıkta 3D Baskı: Havacılar Nasıl Uyum Sağlıyor?
Palmira Nanda