watch-tv

नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की उपासना कर बढा सकते है अपना ओज- पंडित ओ पी त्रिपाठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चैत्र नवरात्रि कल ,मंदिरों में मां दुर्गा की स्तुति के लिए पाठ कर होगें संकीर्तन

इसी दिन नव संवत्सर भी आरंभ

लुधियाना अप्रैल 7: चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से आरंभ हो रहे है। इसी दिन नव संवत्सर यानि हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ हो रहा है। मंदिरों में नवरात्रि के उपलक्ष्य में तैयारियां हो चुकी है और श्रद्धालु शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मां के नौ स्वरूपों का पूजन कर मां की कृपा प्राप्त करेंगे। वर्ष में चार नवरात्रि आते है जिनमें दो गुप्त नवरात्रि और दो प्राकट्य नवरात्रि चैत्र और अश्वविन माह में आते है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु विधि विधान से घट की स्थापना कर, वृत और नाम सुमिरन कर मां की उपासना करते है। इस दिन मंदिर जाकर नव संवत्सर का नाम सुने और सबके मंगल की कामना के लिए प्रार्थना करें।

प्राचीन सिद्धपीठ श्री दंडी स्वामी तपोवन आश्रम के पंडित संतोष त्रिपाठी और ओ पी त्रिपाठी का कहना है कि इस दिन सुबह से लेकर मध्यान्ह तक आप घट की स्थापना कर सकते है। इसी दिन हिंदू नव वर्ष भी आरंभ हो रहा है। तपोवन आश्रम में नवरात्रि में विशेष रूप से हरिद्वार से आए ब्राह्मण मंत्र उच्चारण कर मां की स्तुति करेंगे। इसके साथ ही यज्ञ भी सुबह शाम चलता रहेगा। सुबह साढ़े 7 बजे से 12 बजे तक सायंकाल 4 बजे से 6 बजे तक यह पाठ होंगे। इस दौरान ब्राह्मणों के रहने की व्यवस्था आश्रम में ही होगी। पंडित ओ पी त्रिपाठी कहते है कि बसंत ऋतु में मधुमास में जैसे पुष्पों में पराग आता है इसी तरह इन नौ दिनों में शक्ति की उपासना कर हम अपने ओज को बढा सकते है।

 

श्री कृष्णा मंदिर संगत रोड नजदीक प्रिंस हॉस्टल में प्रधान इंद्रजीत चोपडा की अध्यक्षता में सुबह दस बजे दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। पंडित राजित राम ने बताया कि सिद्धपीठ दंडी स्वामी के शिष्यों द्वारा पाठ किया जाएगा। मंदिर की महिला मंडल पाठ के बाद संकीर्तन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। मंदिर में दोपहर 1 बजे से लंगर भी लगाया जाएगा।

श्री स्वर्ण नारायण मंदिर हैदर एनकलेव में पंडित मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में शाम 5 बजे मंदिर की महिला मंडल की ओर से संकीर्तन किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह विधिवत घट स्थापना कर माता रानी की पूजन किया जाएगा। अष्टमी को श्री राम चरित मानस पाठ का आरंभ होगा नवमी तिथि को पाठ की सम्पन्नता पर मंदिर प्रांगण में भंडारा लगाया जाएगा। पंडित मनोज मिश्रा कहते है कि वृत्त उपवास रखने से आत्मा शुद्ध होती है और इन नौ दिनों में भगवती का पूजन विशेष फलदायी होता है।

श्री गणेश मंदिर चंद्रनगर में पंडित अश्विनी मौदगिल की अध्यक्षता में सायंकाल महिला मंडल की ओर से संकीर्तन कर माता रानी का गुणगान किया जाएगा। पंडित मौदगिल कहते है कि नवरात्रि के हर दिन का अपना महत्व है मां के नौ स्वरूपों का पूजन कर श्रद्धालु मां की कृपा पा सकते है।

शिव मंदिर गुरु नानक पुरा में प्रधान विशाल बग्गा की अध्यक्षता में नवरात्रि में सायंकाल 5 बजे श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। पंडित अनिल शास्त्री द्वारा दुर्गा सप्तशति का पाठ करने उपरांत संकीर्तन कर मां का गुणगान किया जाएगा।

Leave a Comment